G-20 निबंध प्रतियोगिता

बारे में

1 दिसंबर, 2022 को, भारत ने इंडोनेशिया से G20 अध्यक्षता ग्रहण की। भारत, एक ऐसा देश जो लोकतंत्र और बहुपक्षवाद के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, G20 अध्यक्षता उनके इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल होगा क्योंकि यह सभी की भलाई के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ऐसा करने में, 'वसुधैव कुटुम्बकम' या 'दुनिया एक परिवार है' की सच्ची भावना को प्रकट करेगी।

हमारा प्रयास है कि G20 को भारत के लोगों तक ले जाया जाए और इसे सहभागी और क्रिया-उन्मुख बनाया जाए। इन उल्लेखनीय पहलों के एक हिस्से के रूप में, G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय, भारत सरकार माईगव के सहयोग से एक निबंध प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जो 'भारत की G20 प्रेसीडेंसी के लिए मेरा विज़न' विषय पर केंद्रित है।इसका उद्देश्य भारतीय युवाओं के शानदार विचारों और गहरी पहुँच वाले दृष्टिकोण को शामिल करना है, जो रणनीतिक रूप से G20 को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में भारत की प्रमुख भूमिका के बारे में जागरूकता की ज्वाला को प्रज्वलित करता है।

निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह है :

  1. भारत की G20 प्रेसीडेंसी के लिए छात्रों को उनके विचार और विज़न शेयर करने के लिए आमंत्रित करना
  2. भारत की G20 प्रेसीडेंसी के बारे में जागरूकता पैदा करना और ज्ञान को बढ़ाना
  3. भारत की G20 प्रेसीडेंसी के बारे में समझ बढ़ाना
  4. युवा भारतीयों को G20 के अलग-अलग मापदंडों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना।

चयन के मापदंड

  • विचार की मौलिकता और ज्ञान की गहराई
  • कंटेंट की गुणवत्ता, विषय के लिए प्रासंगिकता।
  • संरचना, अभिव्यक्ति और लेखन शैली

याद रखने योग्य बातें

  • यह प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
  • निबंध हिंदी या अंग्रेजी भाषाओं में निम्नलिखित केटेगरी / आयु समूहों में सबमिट किया जा सकता है:
कैटेगरी ए 12 - 14 साल की उम्र
कैटेगरी बी 14 -16 साल की उम्र
  • निबंध की लंबाई 1500 शब्दों से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • निबंध को A-4 आकार के MS वर्ड डॉक्यूमेंट में अंग्रेजी के लिए एरियल फॉन्ट और हिंदी के लिए मंगल फॉन्ट का उपयोग करके टाइप किया जाना चाहिए, जिसका आकार 12 के साथ 1.5” स्पेसिंग हो और इसे PDF के रूप में सबमिट किया जाना चाहिए।
  • प्रतिभागी वही व्यक्ति होने चाहिए जिसने निबंध लिखा हो। निबंध में मूल सोच और प्रस्तुति को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

समय सीमा

आरंभ तिथि 1 जून 2023
अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023

परितोषण

सबसे अच्छी प्रविष्टियों को रु. 10,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

नियम व शर्तें

  1. यह प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
  2. निबंध हिंदी या अंग्रेजी भाषाओं में निम्नलिखित केटेगरी / आयु समूहों में सबमिट किया जा सकता है:
    1. कैटेगरी: 12 - 14 साल की उम्र
    2. कैटेगरी: 14 -16 साल की उम्र
  3. सभी प्रविष्टियाँ केवल MyGov.in पोर्टल के ज़रिये ही सबमिट की जानी चाहिए। किसी अन्य माध्यम/मोड के ज़रिये सबमिट की गई प्रविष्टियों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
  4. निबंध की लंबाई 1500 शब्दों से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
  5. कोई भी प्रतिभागी सिर्फ़ एक बार प्रविष्टि सबमिट कर सकता है। अगर यह पता चलता है कि किसी भी प्रतिभागी ने एक से अधिक प्रविष्टियाँ सबमिट की हैं, तो उसकी सभी प्रविष्टियाँ अमान्य मानी जाएँगी।
  6. प्रविष्टि मौलिक होनी चाहिए। प्रतियोगिता के तहत कॉपी की गई प्रविष्टियों या दूसरे के ग्रंथ में से चोरी की गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जीतने वाली प्रविष्टियों को G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय द्वारा भी उपयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
  7. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क/रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है।
  8. निबंध को A-4 आकार के MS वर्ड डॉक्यूमेंट में अंग्रेजी के लिए एरियल फॉन्ट और हिंदी के लिए मंगल फॉन्ट का उपयोग करके टाइप किया जाना चाहिए, जिसका आकार 12 के साथ 1.5” स्पेसिंग हो। निबंध को PDF फॉर्मेट में अपलोड किया जाना चाहिए।
  9. प्रतिभागी वही व्यक्ति होने चाहिए जिसने निबंध लिखा हो। निबंध में मूल सोच और प्रस्तुति को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
  10. कृपया ध्यान दें कि निबंध मौलिक होना चाहिए और इसमें भारतीय कॉपीराइट अधिनियम 1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। जो भी दूसरों के कॉपीराइट का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसे प्रतियोगिता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। G20 सचिवालय /विदेश मंत्रालय कॉपीराइट उल्लंघन या प्रतिभागियों द्वारा किए गए बौद्धिक संपदा के उल्लंघन की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है।
  11. निबंध के मुख्य भाग में कहीं भी लेखक के नाम/ईमेल आदि का उल्लेख करने से प्रविष्टि को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  12. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास पुरस्कार देने से पहले मूल दस्तावेज़ों जैसे कि उम्र के प्रमाण आदि को वेरीफाई करने का अधिकार सुरक्षित है।
  13. प्रतिभागी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी माईगव प्रोफ़ाइल सही हो और अपडेट की गई हो, क्योंकि आगे की बातचीत के लिए G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय इसका इस्तेमाल करेंगे। इसमें नाम, फ़ोटो, डाक का पूरा पता, ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर जैसी जानकारी शामिल है। अधूरी प्रोफ़ाइल वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  14. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास सभी अधिकार सुरक्षित हैं और इस प्रतियोगिता/दिशानिर्देश/मूल्यांकन मानदंड आदि से संबंधित कोई भी विवाद, संशोधन या कोई भी मुद्दा G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय द्वारा तय किया जाएगा, जो अंतिम और बाध्यकारी होगा।
  15. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास किसी भी समय प्रतियोगिता/दिशानिर्देश/मूल्यांकन मानदंड आदि के सभी या किसी भी हिस्से को रद्द करने या उसमें संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित है।
  16. नियम और शर्तें/ तकनीकी पैरामीटर/ मूल्यांकन मानदंड या प्रतियोगिता कैंसिल करने में जो भी बदलाव होंगे, उन्हें माईगव प्लेटफॉर्म पर अपडेट/पोस्ट किया जाएगा। यह प्रतिभागियों की ज़िम्मेदारी होगी कि वे इस प्रतियोगिता के लिए बताई गई अवधि और शर्तें/ तकनीकी पैरामीटर/ मूल्यांकन मानदंड में किसी भी बदलाव के बारे में ख़ुद को सूचित रखें।
  17. अगर किसी प्रविष्टि में दिशानिर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो प्रतिभागी को कोई जानकारी या स्पष्टीकरण दिए बिना उसे मूल्यांकन प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा।
  18. सत्यापन के उद्देश्य से मूल दस्तावेज़ G20 सचिवालय/MEA द्वारा प्रतियोगिता प्रक्रिया के दौरान किसी भी समय मांगे जा सकते हैं।
  19. G20 सचिवालय/विदेश मंत्रालय के पास प्रतियोगिता प्रविष्टियों को कॉपी करने, स्टोर करने, एडिट करने, वितरित करने, ट्रांसमिट करने और प्रकाशित करने के लिए एक विशेष, रॉयल्टी-मुक्त, स्थायी और अपरिवर्तनीय लाइसेंस होगा।
  20. मूल्यांकन समिति का निर्णय अंतिम होगा और सभी प्रतिभागियों के लिए बाध्यकारी होगा।
  21. दिशानिर्देशों का पालन न करने पर प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।